जन जागरूकता में मीडिया का सबसे अहम योगदान, फरीदाबाद में बोले सीएम खट्टर

Haryana News: हरियाणा में डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति लागू करने और मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 15,000 रुपये करने के मनोहर लाल खट्टर के फैसला का फरीदाबाद के मीडिया कर्मियों ने स्वागत किया। साथ ही, सीएम खट्टर के इस फैसले पर अभार व्यक्त किया।

दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार 17 अक्टूबर को पत्रकारों द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में फरीदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम खट्टर का स्वागत किया। पत्रकारों ने सीएम से मुलाकात कर उनके हित में हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 मंजूर करने तथा मासिक पेंशन बढ़ाकर 15,000 रुपये करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सीएम का आभार जताया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

धन्यवाद समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जन जागरूकता में मीडिया का सबसे अहम योगदान है। सीएम खट्टर ने कहा कि विधानपालिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के साथ-साथ मीडिया का एक मजबूत चौथे स्तंभ के तौर पर समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सभी मीडियाकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज के हित में सजग रहना होगा।

उन्होंने मीडियाकर्मियों का आह्वान किया कि जहां एक ओर वह कमियों को दिखाकर सजग करते हैं वहीं उन्हें समाज में चल रही अच्छी चीजों को भी दिखाना चाहिए। वह अपने देश व प्रदेश की छवि को समाज में हो रहे अच्छे कार्यों के जरिए बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपको बता दें कि मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को जो पेंशन मिली थी, उसमें भी इजाफा किया है।

इसके साथ-साथ टर्म इंश्योरेंस कवरेज की राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है। सीएम खट्टर ने मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों के लिए टर्म इंश्योरेंस कवरेज को मौजूदा 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसी के साथ-साथ पत्रकारों के कल्याण के लिए उन्हें 5 लाख रुपए, 10 लाख और 20 लाख रुपए का बीमा कवरेज प्रदान कर रही है।

अब तक सरकार द्वारा केवल 5 लाख रुपए तक के बीमा पर पूरा प्रीमियम वहन किया जा रहा था, जो अब बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। साथ ही, हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 को मंजूरी दे दी गई। यह नीति सरकारी विकासात्मक नीतियों,कार्यक्रमों को उजागर करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया समाचार चैनलों व वेबसाइटों को शामिल करने के उद्देश्य से लाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+