यमुनानगर में लगेगा 800 मेगावाट का थर्मल प्लांट, CM खट्टर ने कहा- बिजली के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा साबित

Haryana News: 26 अक्टूबर को हरियाणा में मनोहर लाल सरकार का 9 साल का कार्यकाल पूरा हो गया। 9 साल का कार्यकाल पूरा होने सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को खुशखबरी देते हुए कहा बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने प्रदान की है। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि यह थर्मल प्लांट हरियाणा को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर अपने निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि भारत सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए हरियाणावासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि यह थर्मल प्लांट हरियाणा को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

हरियाणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या मात्र 6 थी। लेकिन, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और डाक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर 15 तथा सीटों की संख्या को 700 से बढ़ाकर 2185 कराई गई है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्ष में सरकार ने नेक नीयत और बुलंद इरादों के साथ जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला है, व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है और एक नया हरियाणा बना है। सीएम खट्टर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है।

सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हरियाणा के विकास की दिशा पूरी तरह बदली है। 2014 में प्रदेश का निर्यात ₹68,032 करोड़ था,जो आज ₹2,45,453 करोड़ (2022-23) हुआ है। प्रदेश में ₹18,422 करोड़ का निवेश हुआ और 1,59,622 MSME उद्योग लगे, जिससे 12.60 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+