सरदार पटेल को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मनोहर लाल खट्टर ने लिखा, भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" के स्वप्न को साकार करने वाले लौहपुरुष ने अलग-अलग रियासतों का एकीकरण करते हुए देश को एक सूत्र में पिरोने का अत्यंत दुरूह कार्य पूरा किया। अखंड राष्ट्र के निर्माण में उनका अहम योगदान हम सभी देशवासी सदैव याद रखेंगे।

sardar patel

बता दें कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को बॉम्बे में हुआ था। वह देश के पहले उप प्रधानमंत्री के साथ गृहमंत्री थे। वह एक कुशल अधिवक्ता और राजनेता थे। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और भारतीय गणराज्य के संस्थापक के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने सैकड़ों रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाने में अहम योगदान दिया था।

सरदार पटले हिंदी के साथ उर्दू, फारसी के अच्छे ज्ञाता थे। 1947 में देश आजादहोने के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी गृहमंत्री के तौर पर सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान के खेड़ा संघर्ष के लिए याद किया जाता है। 1918 में खेड़ा संघर्ष में सरदार पटेल ने विशेष योगदान दिया था। जब यहां भयंकर सूखा था तो सरदार पटेल ने अंग्रेजी सरकार से कर में छूट की मांग की थी। जब इसे स्वीकार नहीं किया गया तो उन्होंने गांधी जी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर संघर्ष किया और आखिरकार अंग्रेजी सरकार को झुकना पड़ा और सरदार पटेल को पहली बड़ी सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+