दीनबंधु सर छोटू राम को सीएम खट्टर ने किया कोटि-कोटि नमन, कहा- उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे

Haryana News: किसानों के मसीहा कहे जाने वाले दीनबंधु सर छोटूराम की आज यानी 24 नवंबर को जयंती है। सर छोटूराम की जयंती पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार 24 नवंबर को महान समाज सुधारक व क्रांतिकारी दीनबंधु सर छोटूराम को याद किया। इस दौरान उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक ट्वीट भी किया। साथ ही, सीएम खट्टर ने सर छोटू राम की एक तस्वीर भी शेयर की।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने ट्वीट में लिखा, 'किसानों की खुशहाली, मजदूरों, वंचितों और शोषित वर्ग के कल्याण हेतु अपना जीवन समर्पित कर उनके उत्थान के लिए कार्यरत रहने वाले महान समाज सुधारक व क्रांतिकारी दीनबंधु सर छोटूराम जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया।

इस दौरान अपने ट्वीट में आगे लिखा कि समाज कल्याण हेतु उनके विचार सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। आपको बता दें कि सर छोटूराम का जन्म 24 नवंबर 1881 में झज्जर, हरियाणा के गढ़ी सांपला गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन में किसानों के अधिकारियों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए भी जाना जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+