'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की सीएम खट्टर ने की शुरुआत, कही ये खास बात

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार 30 नवंबर को फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान सीएम खट्टर ने फतेहपुर बिलोच गांव से हरियाणा में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी के साथ संवाद किया।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में 50 दिनों तक "विकसित भारत यात्रा जनसंवाद" चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज हमने फरीदाबाद से कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक सैकड़ों सफल जनसंवाद कार्यक्रम हो चुके हैं और अब शहरों में भी इस यात्रा को जनसंवाद से जोड़ा जाएगा।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

उन्होंने कहा कि इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत की ज्यादा से ज्यादा पंचायतों, गांवों और नागरिकों तक पहुंचना है। इस दौरान सीएम खट्टर ने फतेहपुर बिल्लौच गांव में विकसित भारत-संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय निवासियों से संवाद किया।

इस मौके पर कई बुजुर्गों की पेंशन शुरू करवाने से लेकर विभिन्न परेशानियों का समाधान सुनिश्चित किया। संवाद के दौरान मिले सुझावों पर भी विचार किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार उन पर कार्य भी किया जाएगा। आपको बता दें कि इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत की ज्यादा से ज्यादा पंचायतों, गांवों और नागरिकों तक पहुंचना है।

इतना ही नहीं, महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने हेतु आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने 'ड्रोन दीदी योजना' की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की परियोजना की भी शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+