मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए CM खट्टर ने किया पोर्टल का शुभारंभ, कहा-किया जाएगा इस योजना का विस्तार
Haryana News: हरियाणा में बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के भ्रमण के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है। इय योजना के तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग तीर्थ स्थलों का मुफ्त भ्रमण कर सकेंगे।
इसी कड़ी में आज सीएम खट्टर ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि पोर्टल के शुरू होते ही अब तक रेलवे की एक बोगी की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए पहला जत्था रवाना होगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आगामी समय में इस योजना का विस्तार भी किया जाएगा। आपको बता दें कि सीएम खट्टर कुरुक्षेत्र के पुरुषोत्तपुरा बाग में आयोजित रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित करने पहुंचे थे।
इस दौरान सीएम खट्टर ने 325 से अधिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने श्रीराम भक्तों को नशा मुक्त प्रहरी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दें।












Click it and Unblock the Notifications