पत्रकारों के लिए हरियाणा सीएम खट्टर ने किया बड़ा ऐलान, बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की घोषणा
Manohar Lal Khattar: मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार 01 अक्टूबर को बड़ा ऐलान किया है। सीएम खट्टर ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों की बीमा योजना का लाभ देते हुए राशि को 10 लाख रुपए करने की घोषणा की है।
दरअसल, सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार को रोहतक में हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्निलस्ट्स के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों की बीमा राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पत्रकारों को मिलने वाली इस बीमा राशि का प्रीमियम प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले यह राशि 5 लाख थी, जिसे सीएम खट्टर ने बढ़ाकर 10 लाख कर दिया।
इसके अलावा हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट को अपने निजी कोष से 11 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। अधिवेशन के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा के अंदर 1262 मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार की तरफ से 176 पत्रकारों को पेंशन की सुविधा भी दी रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर पर मीडिया सेंटर भी बनाए गए हैं। साथ ही, पत्रकारों को वार्षिक 4 हजार किमी. की यात्रा हरियाणा रोडवेज बसों में फ्री उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान सीएम खट्टर ने पत्रकारों से तटस्थ होकर काम करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications