पिंजौर में सीएम खट्टर ने हॉट एयर बैलून सफारी का उद्घाटन, कहा- पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार 08 नवंबर को पंचकूला पहुंचे। इस दौरान सीएम खट्टर ने पिंजौर में हॉट बैलून सफारी का उद्घाटन किया। साथ ही, कहा कि इससे हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंचकूला के पिंजौर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आज हॉट एयर बैलून सफारी का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज हॉट एयर बैलून की एक परियोजनाकी शुरुआत हुई है। इसका अनुभव बहुत अच्छा रहा है।'

सीएम खट्टर ने कहा कि निश्चित रूप से इससे बहुत से लोगों को रोजगार भी मिलता है। 13,000 प्रति यात्रा प्रति व्यक्ति टिकट का चार्ज है। इसमें एक्सपर्ट लोग हैं और सुरक्षा प्रमाणपत्र इन्होंने लिया हुआ है। इससे हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सीएम खट्टर ने हरियाणा में पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यटन के मानचित्र पर हरियाणा को उभारने के लिए हमने पिछले 9 वर्षों से अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज एक और कदम आगे उठाते हुए पर्यटन की रोमांचक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी का शुभारंभ कर इसका लुत्फ भी उठाया।
निश्चित तौर पर इस पहल से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी बैलून सफारी की सैर करते दिखाई दिए। मोरनी में पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटी, जेट स्कूटर, पैरा सेल्लिंग औऱ ट्रेकिंग के बाद अब कालका में होट बैलून सफारी से गगनचुंबी नजारे देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications