बुजुर्ग महिला की सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की मदद, मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार देने की घोषणा
Haryana News: यमुनानगर के छछरौली में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मदद की गहार लगाई। इस दौरान सीएम खट्टर ने बुजुर्ग महिला की फरियाद को सुना और उनकी मदद करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमने पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म किया।
छछरौली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मदद की गुहार लगाई। जिस पर सीएम ने महिला को मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा एक महिला जिसकी बच्ची की आंख खराब है, उसे 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की भी घोषणा की।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने रेड क्रॉस को स्पेशल केस बनाकर बच्ची की मदद करने के लिए कहा। सीएम खट्टर ने इस दौरान लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन के उच्च मानक स्थापित किए हैं। प्रदेश में मिशन मेरिट चलाकर जहां हमने पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म किया।
वहीं, लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचाया। सीएम ने हरियाणा में हमारी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन के उच्च मानक स्थापित किए हैं। प्रदेश में मिशन मेरिट चलाकर जहां हमने पर्ची और खर्ची के सिस्टम को खत्म किया, वहीं लाभार्थियों तक हर योजना का लाभ पहुंचाया।
ये भी पढ़ें:- मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से किया सीधा संवाद, कहा-पिछले 9 सालों में हुए भरपूर विकास कार्य












Click it and Unblock the Notifications