सब्जी व्यापारियों को सीएम खट्टर ने दी बड़ी राहत, कहा- विक्रेताओं के बूथों को भी मिलेगा लाइसेंस
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सब्जी व्यापारियों को बड़ी राहत प्रदान की है। हरियाणा में अब सब्जी विक्रेताओं के बूथों को भी लाइसेंस मिलेगा। खट्टर सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं।
हरियाणा सरकार की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जनसंवाद कार्यक्रम हरियाणा वासियों के लिए सार्थक साबित हो रहे हैं। बरवाला (पंचकुला) के जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम के समक्ष सब्जी विक्रेताओं ने सब्जी मंडी में बूथ के लाइसेंस दिलाने की मांग रखी थी।

सीएम खट्टर के निर्देश पर उस मांग को पूरा करते हुए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा विक्रेताओं को लाइसेंस देने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीएम खट्टर ने कहा कि अब सब्जी विक्रेताओं के बूथों को भी लाइसेंस मिलेगा। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि, आज पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा के 8 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के लिए सम्मान निधि जारी की गई है। इसको लेकर प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि किसानो के लिए जारी की गई 18,000 करोड़ रूपये की सम्मान निधि की धनराशि से देश के साथ-साथ हरियाणा के किसानों को भी लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications