Happy Birthday Kapil Dev: कपिल देव को सीएम खट्टर ने दी जन्मदिन की बधाई, ईश्वर से की यह कामना
Happy Birthday Kapil Dev: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्वकप विजेता कपिल देव आज (6 जनवरी) अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल देव के जन्मदिन के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही, सीएम खट्टर ने कपिल देव के सुदीर्घ जीवन की कामना भी की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स पर लिखा, 'वर्ष 1983 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान, अपने समय के बेहतरीन आलराउंडर श्री कपिल देव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और नवोदित क्रिकेट प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से आपके सुखी एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

बता दें कि साल 1983 में हुआ विश्व कप कपिल देव की कप्तानी में खेला गया था, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। विश्व कप के दौरान कपिल की गेंदबाजी और तूफानी बैटिंग के फैन्स दीवाने थे। अपने 16 साल के टेस्ट करियर में कपिल देव ने 131 मैच खेल, जिसमें उन्होंने 31.5 की औसत से 5248 रन बनाए।
इतना ही नहीं, कपिल देव ने 434 विकेट अपने नाम किए। कपिल देव ने टेस्ट करियर में 8 शतक औऱ 27 अर्धशतक जमाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की और से कपिल देव ने कुल 225 वनडे इंटरनेशनल खेले, जिसमें उन्होंने 95.07 के स्ट्राइक रेट औऱ 23.79 की औसत से कुल 3783 रन बनाए।
वनडे क्रिकट में कपिल देव के नाम एक शतक रहा। इतना ही नहीं, 14 अर्धशतक भी वनडे क्रिकेट में कपिल देव के नाम दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 27.45 की एवरेज से 253 विकेट भी अपने नाम किए थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications