Aditya L1 के गंतव्य पर पहुंचे पर सीएम खट्टर ने ISRO को दी बधाई, कही ये खास बात
Haryana News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल पर इतिहास रच दिया है। 6 जनवरी को 15 लाख KM की दूरी तय करने के बाद Aditya L1 ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। Aditya L1 के ऑर्बिट में इंसर्ट होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसरो को बधाई दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने एक्स हैंडल पर इसरो द्वारा जारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'नए भारत का पहला सोलर मिशन Aditya-L1 अपने गंतव्य तक पहुंच गया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर ISRO की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के अपने प्रयास में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य-एल1 की यात्रा 2 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी, जो पांच महीने बाद 6 जनवरी 2024 की शाम खत्म हो गई। आदित्य सैटेलाइट एल1 प्वाइंट पर पहुंच गया।
Aditya अब सूरज की स्टडी कर रहे NASA के चार अन्य सैटेलाइट्स के समूह में शामिल हो चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि आदित्य को L1 प्वाइंट पर डालना एक चुनौतीपूर्ण काम था। क्योंकि, इसमें गति और दिशा का सही तालमेल जरूरी था।












Click it and Unblock the Notifications