अमित शाह को जन्मदिन पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई, दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Haryana News: देश के गृहमंत्री अमित शाह का आज यानी 22 अक्टूबर को जन्मदिन हैं। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम खट्टर ने शाह को बधाई देते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो फूलों का बुके देते हुए नजर आ रहे है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। सीएम खट्टर ने लिखा, भारत की एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सहकारिता के क्षेत्र को समृद्ध बनाने के प्रति समर्पित माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।

Amit Shah

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आगे लिखा कि आप दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य संग 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' एवं 'सहयोग से समृद्धि' की दृष्टि को साकार करने के प्रति समर्पित रहें, ऐसी कामना करता हूँ। बता दें कि अमित शाह का पूरा नाम अ्मित अनिल चंद्र शाह है। वह देश के 31वें गृहमंत्री हैं। साथ ही 2021 से वह देश के पहले को-ऑपरेटिव मंत्री हैं।

बता दें कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का मुख्य रणनीतिकार माना जात है। यही नहीं अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी हैं। अमित शाह गुजरात के सरखेज से 1997-2012 तक विधायक थे। अमित शाह गुजरात के भी गृहमंत्री रह चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+