महिला सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए सीएम खट्टर, कहा-महिलाओं के लिए चलाई अनेक योजनाएं
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार 10 नवंबर को फरीदाबाद पहुंचे। यहां सूरजकुंड में "महिला सम्मान सम्मेलन" में सम्मिलित होकर उन्हें सम्मानित किया तथा सभी को धनतेरस व दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा है। महिलाएं समाज की अहम कड़ी हैं और हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व समृद्ध करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

बता दें कि सीएम खट्टर आज फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित धनतेरस महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम खट्टर ने कहा कि तीज-त्योहारों के प्रत्येक अवसर पर हमारी मातृशक्ति की भूमिका सदैव विशेष रहती है, वे इसलिए भी विशेष हैं क्योंकि उनमें कला, शालीनता, स्नेह और ममता जैसे अनेक गुण विद्यमान हैं।
इस दौरान दिल्ली गेट पर सरयू घाट दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत की और आरती में शामिल हुए। सीएम खट्टर ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा और विधानसभा के लिए वोट भी मांगे। सीएम खट्टर ने कहा कि आज जो यहां से कैलेंडर मिलेगा, उसपर पेन से गोल-गोल निशान बना लेना।
क्योंकि, अगले वर्ष दो छुट्टियां और नई होने वाली है। उनकी तारीख अभी हम पता नहीं, लेकिन जो दो छुट्टियां होगी उन्हें सरकार और केंद्र सरकार करेंगी। उन दो छुट्टियों के घोषित होते ही कैलेंडर पर गोल निशान लगा लेना। उसके बाद उस तारीख को याद रखना और उस दिन क्या कहना है इसका निर्णय आप लोगों को करना है।












Click it and Unblock the Notifications