हिंसा के बीच अब कैसे हैं हरियाणा के हालात, सीएम खट्टर ने क्या-क्या बताया?
Nuh Violence News: नूंह में भड़की हिंसा पर बुधवार, 2 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के हलातों के बारे में नई जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने बताया, 'नूंह घटना में अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हुई है, जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं।'
सीएम ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरिदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं। अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी।

इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की घटना को आगे न बढ़ने दें। तो वहीं, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि नूंह में स्थिति नियंत्रण में है...करीब 41 FIR दर्ज की गई हैं। अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Recommended Video
उन्होंने कह कि जिस तरह से पत्थर, हथियार और गोलियां मिली हैं, उससे लगता है कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है। हम विस्तृत जांच करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं, गृहमंत्री ने कहा कि हम सोशल मीडिया को भी सर्च कर रहे है कि फेसबुक पर क्या-क्या पोस्ट डाली गई है।
फेसबुक पर डाली गई पोस्ट कितनी नूंह हिंसा को भड़काने के लिए दोषी थी, उसकी भी जांच की जा रही है। बताया कि जो 116 लोग गिरफ्तार हुए है वो केवल औऱ केवल नूंह में गिरफ्तार हुए है। बताया कि रेवाड़ी और गुरुग्राम के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी गिरफ्तारियां की गई है।
गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नूंह हिंसा एक प्लानिंग के तहत हुई है। कहा कि एक दिन में इतनी बड़ी हिंसा को अंजाम नहीं दिया सकता। कहा कि हम इस हिंसा के पीछे की पूरी जांच करेंगे। प्रदेश औऱ देश के सामने उन चेहरों को बेनकाब करेंगे, जिन्होंने इस हिंसा को अंजाम दिया है।
तो वहीं, दूसरी तरफ समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के आह्वान के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने दिल्ली निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का एएनआई ने वीडियो भी जारी किया है।
नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। गुरुग्राम के ACP मनोज कुमार ने कहा कि स्थिति सामान्य है और हम बादशाहपुर में सामान्य स्थिति बनाए रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। बीती रात आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं की सूचना के आधार पर तीन मुकदमे दर्ज़ किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications