करनाल सैनिक स्कूल पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कैडेट्स को किया पुरस्कृत...10 करोड़ देने की घोषणा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार 17 अक्टूबर को करनाल पहुंचे। यहां कुंजपुरा में स्थित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2023 के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान सीएम खट्टर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने कुंजपुरा सैनिक स्कूल के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र करनाल के कुंजपुरा सैनिक स्कूल में पहली बार आयोजित 'अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2023' के समापन समारोह में कैडेट्स को पुरस्कृत करने एवं उनसे अपने अनुभव साझा करने का गौरव प्राप्त हुआ।

Haryana CM Manohar Lal

इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों की शिक्षा एवं अनुशासन ने भारतीय सेना को बेहतरीन अधिकारी और योद्धा प्रदान किये हैं। देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाले ये विद्यालय निरंतर प्रगति करें तथा देश को होनहार युवा प्रदान करें इस उद्देश्य से कुंजपुरा सैनिक स्कूल के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

बताते चले कि कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में 11 से 17 अक्तूबर तक अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन हुआ था। जिसमें देश भर के सैनिक स्कूलों से एथलेटिक्स समेत पांच खेलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। ये वो खिलाड़ी हैं, जो अपने-अपने जोन स्तर पर हुए खेलों में पुरस्कार जीत चुके हैं। विदित हो कि देशभर में 33 सैनिक स्कूल हैं। प्रत्येक जोन में चार स्कूलों को शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+