हरियाणा के सीएम खट्टर ने दी भाई-दूज की शुभकामनाएं, ट्वीट कर लिखा खास मैसेज

भाई बहन के परस्पर प्रेम को दर्शाने वाला पर्व भाई दूज आज देश भर में मनाया जा रहा है। भाई बहन के इस पावन दिन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने एक्स पर पोस्ट कर सभी देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'भाई- बहन के अनन्त स्नेह और दायित्व बोध के पावन पर्व "भाई दूज" की समस्त देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाई-बहनों के बीच असीम श्रद्धा व अटूट समर्पण बना रहे तथा सभी को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो, ऐसी कामना करता हूं।"

manohar laal khattar

आपको बता दें कि भाई दूज को 'यम द्वितीया' के नाम से भी जाना जाता है। यह प्यार, सुरक्षा और भाई-बहन के बंधन को मजबूत करने का त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत भाई बहन, यमुना और यमराज से हुई थी। यमुना और यमराज सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया की संतान थे। एक बार यमुना ने अपने भाई को अपने साथ भोजन करने के लिए घर पर आमंत्रित किया था। लेकिन यम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण पहले तो इनकार कर दिया, लेकिन कुछ देर के बाद महसूस किया कि उन्हें जाना चाहिए।

अंत में, वह उनके पास गए और यमुना ने उसका स्वागत किया और उसके माथे पर तिलक भी लगाया। तब यमुना ने कहा कि जो इस दिन अपनी बहन से मिलने जाएगा, उसे मृत्यु का भय नहीं रहेगा। उनके भाई ने खुशी से 'तथास्तु' कहा और यही कारण है कि हम भाई दूज का त्यौहार मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+