सिंगला की गिरफ्तारी पर हरियाणा के CM का केजरीवाल पर निशाना, बोले- इनके कई विधायक जेल में हैं

हरियाणा, 25 मई: पंजाब के मंत्री विजय सिंगला की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। खट्टर ने कहा 'आप' के कई विधायक जेल में हैं, जबकि बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल पर 'घड़ियाली आंसू' बहाने का आरोप लगाया है। बता दें, पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को पहले मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। इसके कुछ ही समय बाद एंटी करप्शन ब्यूरो भी एक्शन में आ गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।

Haryana CM Khattar said Several AAP MLA Are In Jail after vijay singla Arrest

27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए सिंगला

विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं। विजय सिंगला को 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्ट मंत्री को हटाकर प्रशंसा लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जिस तरह की पार्टी है, कुछ नहीं कहा जा सकता। उनके बहुत से विधायक जेल में हैं, कई को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया जा रहा है। इसके साथ ही खट्टर ने आम आदमी पार्टी की मुफ्त योजनाओं को लेकर भी तंज कसा।

केजरीवाल ने कहा था- आंस में आ गए आंसू, बीजेपी बोली- घड़ियाली हैं..

बता दें, अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के लिए अपने पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रशंसा की थी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि भगवंत मान की कार्रवाई से उनकी आंखों में आंसू आ गए। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि भगवंत मान आप पर गर्व है। आपकी इस कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज 'आप' पर गर्व महसूस कर रहा है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केजरीवाल के आंसू को 'घड़ियाली आंसू' बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+