Nuh violence: सीएम खट्टर बोले- हिंसा फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, गुनहगारों पर होगी शख्त कार्रवाई
Haryana Nuh violence: हरियाणा का नूंह जिला सांप्रदायिक हिंसा की आग में धधक रहा है। नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा जिसमें इमाम समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। नूंह के बाद गुरुग्राम भी सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया।
हिंसा के कारण नूंह और गुरुग्राम में लोग घरों में डर के मारे कैद हो गए हैं और चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। उस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में हिंसा फैलाने वालों को किसी हाल में बख्शा नही जाएगा। गुनहगारों को सख्त सजा दी जाएगी और उसने इस हिंसा में हुए नुकसान का मुआवजा वसूला जाएगा।

खट्टर ने प्रेस कान्फ्रेंस में ये भी वादा किया कि नूंह और आसपास के इलाकों में हिंसा और आगजनी में जो लोगों को नुकसान हुआ उसका मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।
सीएम खट्टर ने बताया कि हरियाणा में पहले से ही एक कानून है जिसके तहत दंगाइयों को सरकार और जनता को हुए नुकसान की भरपाई करनी होगी। ऐसे ही नूंह हिंसा में लोगों की संपत्ति, वाहनों, दुकानों और सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान के लिए दोषी पाए गए सभी आरोपियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी।
नूंह और हरियाणा में हुई हिंसा पर चंडीगढ़ में मीडिया से मुखातिब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक विवादित बयान दिया था हालांकि उस बयान पर उन्होंने बाद में सफाई भी कि उनका कहने का ये मतलब नहीं था।
दरअसल, खट्टर ने कहा था कि सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा ना तो पुलिस और ना ही सेना हर क्षेत्र में नागरिकों की रक्षा कर सकती है। खट्टर सोमवार को हुई हरियाणा के नूंह हिंसा पर सीमए खट्टर ने आगे कहा इसके लिए हमें सामाजिक सद्भाव को सुधारना होगा।
सीएम खट्टर ने नूंह हिंसा को बताया है बड़ी साजिश
नूंह में हिंसा के बाद यहां पर सभी मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाएं फिलहाल के लिए बंद कर दी गई हैं और धारा 144 लागू कर कफ्यू लगा दिया है। बता दें इससे पहले मंगलवार को सीएम ने इस हिंसा को बड़ी साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव और कारों में आग लगाए जाने के बाद नूंह में भड़की हिंसा के पीछे बड़ी साचिश है। इसके साथ ही उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया था।
इस शख्स के वायरल वीडियो में बढ़ाया बवाल
सीएम खट्टर ने बुधवार को कहा कि पुलिस मानेसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। मोनू मानेसर वो ही शख्स है जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को नूंह मे हुई झड़पों के लिए कुछ हद तक जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। याद रहे मोनू मानेसर खुद को 'गौ रक्षक'बताता है उसने पिछले साल दो पशु व्यापारियों, जुनैद और नासिर की हत्या का आरोप भी है। वीडियो में मानेसर लोगों से एक धार्मिक जुलूस में शामिल होने के बोलता हुआ नजर आ रहा है।
जानें कैसे और कब शुरू हुई हिंसा
गौरतलब है कि सोमवार को नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव हुआ इसके बाद दो समूहों में बीच झड़पे शुरू हुई और वाहनों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार ये झड़प विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलभिषेक यात्रा के दौरान हुआ जब कुछ युवकों ने इस यात्रा को रोक दिया और यात्रा में शामिल लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। इन उपद्रवियों ने यात्रा में शामिल चार वाहनों को आग लगाकर फूंक दिया।
इमाम समेत चार लोगों की हो चुकी है मौत
वहीं रात में एक मज्जिद में कुछ लोगों की भीड़ ने मस्जिद में लाठी डंडे लेकर घुस गए और हमला बोल दिया और वहां के इमाम और अन्यचार लोगों पर हमला किया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हिंसा के पीड़ितों में गुरुग्राम के सेक्टर 57 में अंजुमन जामा मस्जिद के 22 वर्षीय इमाम मौलाना साद भी शामिल थे।
VIDEO | "We will launch a scheme to provide aid to the victims of the Nuh violence," says Haryana CM @mlkhattar. pic.twitter.com/K125iFhG3z
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications