'जो गलतफहमी कांग्रेस को MP में थी, वो ही अब हरियाणा में है', पलवल में भारी भीड़ देख PM मोदी ने बता दिए नतीजे
PM Modi in Palwal Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद के जिले के गदपुरी पृथला (पलवल) में आज मंगलवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आशीर्वाद को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और हरियाणा में भाजपा को वोट देने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस में कलह मची हुई है। कांग्रेस झूठे वादे करती है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। यही नहीं बल्कि कांग्रेस ने हरियाणया में किसानों व नौजवानों को भड़काया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सबको साथ लेकर चल रहे हैं। दलित अब कभी कांग्रेस का मोहरा नहीं बनेंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को यही गलतफहमी थी। हरियाणा में बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने के लिए दलित मोहरा नहीं बनेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आखिरी चुनावी रैली हैं। इससे पहले पीएम मोदी तीन चुनावी रैलियां कर चुके हैं। पलवल में पीएम की रैली में नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी भी पहुंचा है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर नजर आया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सैनी बड़ी विनम्रता के साथ सबको साथ लेकर चल रहे हैं। साथियो कांग्रेस ने सत्तर साल तक देश पर राज किया। इतना मौका मिलने पर भी कांग्रेस ने देश के लोगों को तरसा कर रखा।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में जनता सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, पक्के घर, एक बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं से वंचित थी। कांग्रेस में भ्रष्टाचार का हाल ये था कि एक रुपया अगर दिल्ली से निकलता था तो गरीब के घर तक जाते जाते 15 पैसे हो जाते थे। देश पूछ रहा है कि वह कौन सा पंजा था जो एक रुपए को घिस घिस कर पन्द्रह पैसा बना देता था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के गौरव गौतम के अलावा कांग्रेस के करण सिंह दलाल औ एएसपी (KR) के हरीत भैंसला भी मैदान में हैं।
कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।"
हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरियाणा के लोग कांग्रेस को सरकार से सैकड़ों मील दूर रखने वाले हैं। यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, हरियाणा के लोग इसे भी देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े और वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का अब दलित मोहरा नहीं बनेंगे।"
कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा... कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी।"
जो लोग भारत को प्रेम करते हैं, वो सब एकजुट रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसलिए आज पूरे हरियाणा को संकल्प लेना है - जो लोग भारत को प्रेम करते हैं, वो सब एकजुट रहेंगे, हम एक हैं और हम एक होकर देश के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर हरियाणा में नए निवेश, नई नौकरियों के लिए वोट करेंगे। हम एकजुट होकर अच्छी सड़कों और बेहतर सिंचाई के लिए वोट करेंगे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने देखा होगा कि ये लोग दिनरात मुझे गाली देते हैं और अब यहां हमारे मुख्यमंत्री सैनी जी को भी गालियां दे रहे हैं। हमारा गुनाह यही है कि हम ओबीसी, अति पिछड़ी मां की कोख से पैदा हुए हैं। इसलिए ये हमें गालियां दे रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications