Haryana Chunav 2024: हरियाणों में जाट वोटरों ने खड़ी कर दी BJP की खाट, कौनसी सीटों पर ले लिया बदला?

Haryana Chunav 2024 Jaat with Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। दस साल बाद भाजपा की हरियाणा की सत्‍ता से विदाई होने जा रही है। 5 अक्‍टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजे तो कांग्रेस के हाथ में सत्‍ता आने अनुमान लगा रहे हैं। हरियाणा एग्जिट पोल के रुझान ही परिणाम में बदलते हैं तो यह तय है कि जाट वोटरों ने भाजपा की खाट खड़ी दी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्‍न एजेंसियों के सारे एग्जिट पोल का सार यह है कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्‍य 4 से 8 सीटें दी जा रही हैं। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं।

Haryana Chunav 2024 Jaat voters

हरियाणा में कांग्रेस को जाटों ने दिलाई जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी में सबसे बड़ा हाथ जाट वोटों का है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने जाट और दलितों पर ही दांव लगाया था। मुस्लिम तो परंपरागत वोटर ही हैं जबकि भाजपा जाटों की बजाय ओबीसी के भरोसे रही।

हरियाणा में जाट भाजपा से नाराज भी बताए जा रहे हैं, क्‍योंकि दस साल से भाजपा ने जाट सीएम नहीं बनाया। साल 2014 में सीएम बने मनोहर लाल खट्टर पंजाबी समुदाय से हैं जबकि साल 2024 में सीएम बनाए गए नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से।

खिलाड़ियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विभिन्‍न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें बड़ी संख्‍या हरियाणा के जाट खिलाड़ियों की थी। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे खिलाड़ियों को तो बाद में कांग्रेस ने गले भी लगाया।

इसके अलावा हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन और किसान आंदोलन का खामियाजा भी भाजपा को विधानसभा चुनाव 2024 में उठाना पड़ता दिख रहा है। दोनों ही आंदोलनों के बाद जाट भाजपा से नाराज हो गए।

हरियाणा ने जाटों को कम टिकट दी

कांग्रेस ने हरियाणा में 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ा। भिवानी सीट माकपा के लिए छोड़ी। कांग्रेस-माकपा ने मिलाकर कुल 29 जाट उम्‍मीदवार उतारे जबकि भाजपा ने महज 15 जाटों को टिकट दिया। दूसरी ओर, भाजपा ने सामान्य वर्ग के 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सिर्फ 15 सामान्य उम्मीदवार उतारे। हरियाणा की 90 सीटों में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी है। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की सीटें जाट बेल्ट में हैं। साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बहुल इलाकों की 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थीं। इस बार साल 2024 में भी कांग्रेस को यहां पर बढ़त मिलती दिख रही है।

कौनसा सर्वे हरियाणा में कांग्रेस को कितनी सीटें दे रहा?

-ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50-64, बीजेपी को 22-32 सीटें
-P-Marq के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 51-61 सीटें, बीजेपी को 27-35 सीटें
-पीपुल्स पल्स के एग्जिटपोल में कांग्रेस को 49-61, बीजेपी को 20-32 सीटें
-दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें, बीजेपी को 15-29 सीटें
-एनडीटीवी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55 सीटें, बीजेपी को 25 सीटें, आईएनएलडी को 3 सीटें
-इंडिया टीवी के पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें, बीजेपी को 19-29 सीटें
-जिस्ट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 53 सीटें, बीजेपी को 29 से 37 सीटें

हरियाणा में जातिवार मतदाता (प्रतिशत में)
जाट 25
दलित 21
पंजाबी 8
ब्राह्मण 7.5
अहीर 5.14
वैश्य 5
राजपूत 3.4
सैनी 2.9
मुस्लिम 3.8

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+