हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: दिल्‍ली में आज इस फॉर्मूले से तय होंगे उम्‍मीदवार, कब जारी होगी पहली सूची?

haryana vidhan sabha chunav 2024: एक अक्‍टूबर 2024 को हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की बुधवार को दिल्‍ली में बैठक होगी, जिसमें हरियाणा में जीत के लिए रणनीति बनाई जाएगी। प्रत्‍याशियों के नामों पर भी चर्चा होगी।

खबर है कि कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सदस्‍यों से हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्‍याशी के नामों को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। बड़े नामों पर भी मंथन होगा।

Haryana COngress

हरियाणा चुनाव के मैदान में उतरने की रणनीति बनाई जाएगी, जिसमें चुनाव प्रचार से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक पर चर्चा होगी। इसके अलावा हरियाणा में कई धड़ों में बंटी कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिश की जाएगी।

मीडिया की खबरों के अनुसार हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक में प्रत्‍याशियों व चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही 22 अगस्‍त को होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

हाल ही सेबी चेयरमैन व अडानी समूह को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट मामले में हरियाणा कांग्रेस 22 अगस्‍त को प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ में होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लगातार दो चुनाव हार चुकी है। साल 2014 से भाजपा की सरकार बनती आ रही है। अब साल 2024 के चुनाव में कांग्रेस विशेष रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। कांग्रेस में सबसे बड़ी समस्‍या दावेदारों की है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अब तक करीब 2500 नेता टिकट के लिए दावेदारी जता चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस ने फैसला किया है कि उम्‍मीदवारों की सूची एनवक्‍त पर जारी की जाएगी, जिससे टिकट नहीं मिलने पर होने वाली बगावत को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सके। उम्‍मीदवारों की सूची जारी करने में भाजपा बाजी मार सकती है। भाजपा की सूची कांग्रेस से पहले आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+