Haryana Candidate List: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी, कांग्रेस की पहली सूची कहां अटकी? जानिए देरी की असल वजह
Haryana BJP Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान में महीनेभर से भी कम समय बचा है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो टिकटों को लेकर भागदौड़ मची गई है। भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी और कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार है।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीट हैं। भाजपा ने 4 सितंबर की रात को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। शेष 23 सीटों पर भी उम्मीदवार जल्द ही घोषित होने वाले हैं। उधर, कांग्रेस अभी एक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं विनेश फोगाट? कार कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

दरअसल, हरियाणा की सत्ता में बीते एक दशक से भाजपा का राज है। तीसरी बार सत्ता में आने के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा हर सियासी दांव लगा रही है और कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए विशेष रणनीति बनाए हुए है। यहीं वजह है कि दोनों ही पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने में जल्दबाजी नहीं दिखा रही।
भाजपा को बगावत का डर
भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो घमासान मच गया। टिकट कटने व सूची में नाम नहीं आने पर भाजपा के करीब ढाई दर्जन नेताओं के सब्र का बांध टूट गया।
हर तरफ से इस्तीफा व बगावत की खबरें आने लगी। रणजीत चौटाला, सावित्री जिंदल, कविता जैन, आदित्य चौटाला, जीएल शर्मा समेत नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। ऐसे में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने में समय ले रही है।
कांग्रेस आप का गठबंधन
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची अटकने की वजह यह भी बताई जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की कोशिश हो रही है। मामला हरियाणा में सीट शेयरिंग के चलते अटका हुआ है।
इधर, ओलंपिक खिलाड़ी रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी 6 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए है। कहा जा रहा है कि उनको भी टिकटें दी जा रही है। शायद इसी वजह से कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications