हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: BJP-कांग्रेस ने इसलिए रोक रखी सूची, दोनों ने तय किए 105 नाम
Haryana BJP Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की टिकटें फाइलन कर ली हैं। लिस्टें कभी भी जारी हो सकती है। पहले 29-30 अगस्त तक सूची आने की चर्चा थी, मगर दोनों पार्टियों सूची जारी करने में वक्त ले रही हैं।
चर्चा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की 90 सीटों में से भाजपा ने 65 और कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की सूची लगभग फाइनल कर रखी है। दोनों पार्टियां बगावत के डर से सूची जारी करने में देरी कर रही हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार घोषित करने में भाजपा-कांग्रेस चुनाव समिति की तीन से चार बैठकें हो चुकी हैं। दोनों दलों की टिकट के लिए 5 हजार से ज्यादा दावेदार हैं।
शुक्रवार को भी भाजपा-कांग्रेस दोनों में टिकटों पर मंथन चला। भाजपा ने दिल्ली और कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बैठक की। उधर, कांग्रेस में टिकटों के लिए कड़ा मुकाबला है। छंटनी में 200 नाम रह गए हैं।
कांग्रेस ने जीत सकने वाले मौजूदा विधायकों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में है। वहीं, चार विधायकों ऐसे भी हैं, जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की दो सितंबर को होने वाली बैठक में सूची पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। भाजपा में 2800 और कांग्रेस में 2500 लोगों ने दावेदारी जताई है। इसलिए दोनों ही पार्टियों को डर है कि टिकट जारी होते के बाद बगावत शुरू हो सकती है। गोहाना में भाजपा के संभावित भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ तो बगावत शुरू भी हो गई।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एक अक्टूबर को मतदान और चार अक्टूबर को मतगणना होनी है। 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हरियाणा में साल 2014 और 2019 का विधानसभा सभा चुनाव जीतकर भाजपा ने सरकार बनाई है। भाजपा अबकी बार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की तैयारी कर रही। वहीं, कांग्रेस वापसी की।












Click it and Unblock the Notifications