Haryana Election 2024: हरियाणा भाजपा नेता बचन आर्य के बगावती सुर, टिकट से पहले नामांकन का ऐलान

Haryana BJP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा उममीदवार फाइनल करने में जुटी है। उम्‍मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। भाजपा में टिकट बंटवारे से पहले ही कई दावेदारों के बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं।

खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के दिग्‍गज नेता व पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य बगावत कर सकते हैं। बचन सिंह आर्य ने बीजेपी की टिकटों की सूची जारी होने से ऐलान कर दिया कि वे 7 सितंबर को सफीदों विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर करेंगे।

Bachan Singh Arya

इन दिनों भारतीय जनता पार्टी जींद जिले समेत हरियाणा में कई जगहों पर चुनावी रैलियां निकाल रही हैं। सोमवार को देर शाम जींद रैली के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक में बचन सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करवाकर इजाजत मांगी कि उन्‍हें चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं?

भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित करते हुए बचन सिंह आर्य ने कहा कि 'टिकट मिलेगी या नहीं मिलेगी? यह तो समय के गर्भ में है, लेकिन वे चाहते हैं कि हरियाणा की सफीदों सीट से इस बार भाजपा जीते।

बचन सिंह आर्य यह भी बोले कि सात सितंबर से पहले टिकट आ गया तो उसी दिन नामांकन पत्र जमा करवा देंगे। अगर बाद में टिकट आया तो उसे बाद में जमा करवाएंगे। सात को नामांकन जरूर फाइल करेंगे।

बचन सिंह आर्य का कहना है कि कुछ लोग बाहर से आकर सफीदों की पगड़ी पर डाका डालना चाहते हैं, लेकिन सफीदों की बहादुर जनता ऐसे लोगों को बखूबी सबक सिखाना जानती है।

उल्‍लेखनीय है कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र में ऐसी भी चर्चा हैं कि इस बार भाजपा यहां से नारनौद विधायक रहे राजकुमार गौतक को मैदान में उतार सकती है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्‍टूबर को मतदान होगा। 8 अक्‍टूबरों को मतों की गिनती की जाएगी। हरियाणा की सत्‍ता पर एक दशक से भाजपा काबिज है। तीसरी बार वापसी करना चाहती है, मगर टिकटों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।

गुरुग्राम में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद चर्चा थी कि दिल्‍ली में केंद्रीय चुनाव समिति 31 अगस्‍त 2024 से पहले उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है, जिसके लिए 55 नाम फाइनल हुए हैं। अब खबर यह आ रही कि 55 में से 30 नामों पर ही सहमित बन पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+