हरियाणा: किसानों को लेकर खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया है।

Haryana: Big decision of Khattar government regarding farmers, change in electricity supply timings

अब किसानों को दिन के समय में 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी, जिससे किसान रात के बजाय अब दिन के समय अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। मनोहर लाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से किसानों को बहुत बड़ा लाभ होगा।

बता दें कि, किसान नेता सतपाल सतपाल कौशिक ने आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। किसानों को गेहूं में सिंचाई के लिए 8 घंटे दिन के समय बिजली दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार रात को सप्लाई दे रही है। किसान फसल में सिंचाई के लिए रात भर खेत में रहता है। इससे किसान बीमार हो रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फसल में सिंचाई जरूरी है। इसलिए दिन के समय कृषि बिजली सप्लाई दी जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+