सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याणा विभाग का गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना हरियाणा
Haryana News: सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का गठन करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। इस बात की जानकारी खुद सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव दी। उन्होंने कहा कि सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं अर्ध सैनिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
दरअसल, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु पंचकूला पहुंचे। यहां उन्होंने देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको संविधान के अनुसार चलते हुए आगे बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की करोड़ की आबादी को एक सूत्र में जोड़कर रखता है।

संविधान के तहत ही हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। यह हम सबके लिए गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता, संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के पूर्व सैनिकों एवं अर्ध सैनिकों के कल्याण के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है।
इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। कहा कि युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को पहले अनुग्रह राशि 20 लाख रुपये दी जाती थी, जिसे प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया था। इसी प्रकार, आईईडी बलास्ट के दौरान शहीद होने पर भी 50 लाख रुपये दिए जाते है।
यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अक्टूबर, 2014 से अब तक शहीद सैन्य/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 367 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है। कहा कि सरकार के साथ-साथ प्रदेश के हर नागरिक का भी कर्त्तव्य बनता है कि वह देश के वीर सैनिकों, विशेषकर शहीदों के परिवारों और उनके आश्रितों का भरपूर आदर करते हुए उनकी हर प्रकार से सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते है आज यहां पर मिलेट्स से बने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए गए हैं जो यह हम सब के लिए खुशी की बात है हम सबको मोटे अनाजों का भरपूर उपयोग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications