Poll Of Exit Polls: हरियाणा में आ रही कांग्रेस की 'सुनामी', 10 साल बाद इतनी सीटों के साथ वापसी को तैयार 'हाथ'

Haryana Poll Of Exit Polls: हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को वोटिंग पूरी होने के बाद तमाम सर्वे एजेंसियों ने न्यूज चैनल्स के साथ मिलकर अपने एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी किए। जिसमें साफ अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 साल बाद सत्ता से बीजेपी बाहर हो सकती है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस सत्ता में दमदार तरीके से वापसी करने जा रहा है।

हरियाणा में एग्जिट पोल्स के नतीजों में कांग्रेस की आंधी का अनुमान जताया गया है। कुल 90 सीटों के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़ों को छूती नजर आ रही है, जबकि सत्तारूढ़ दल भाजपा बहुमत से काफी दूर है। ऐसे में जानिए किस एजेंसी ने कांग्रेस-बीजेपी के साथ अन्य पार्टी को कितनी सीटें दी हैं। पढ़िए वनइंडिया पर पोल और पोल्स का यह विश्लेषण।

Haryana Exit Poll

आज तक-सी वोटर में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

आज तक-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। कुल 90 सीटों में कांग्रेस के खाते में 50 से 58 सीट आ सकती हैं, जबकि भाजपा को 20 से 28 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं इस बार जजपा का शून्य से दो और अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आती नजर आ रही है।

दैनिक भास्कर के सर्वे में किसको कितनी सीटें?

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 44-54, बीजेपी को 19-29, निर्दलीय को 1-5 और अन्य दलों को 4-9 सीटें मिल सकती हैं।

Jist-TIF Research के जानिए आंकड़े

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस सत्ता में 10 साल बाद वापसी कर रही है। कांग्रेस को 45 से 53 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 29 से 37 सीट मिल सकती है। वहीं इनेलो को शून्य से दो और अन्य के खाते में चार से छह सीट जाने का अनुमान है।

रिपब्लिक पी-मार्क का एग्जिट पोल

रिपब्लिक पी-मार्क के एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक हरियाणा में भाजपा सत्ता से बेदखल हो सकती है। भाजपा को 27 से 37 दी गई है, जबकि कांग्रेस 51 से 61 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से छह सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

एनडीटीवी में भी कांग्रेस की 'सुनामी'

एनडीटीवी के पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55, बीजेपी को 25 और आईएनएलडी को 3 सीटें मिल सकती हैं। जिससे साफ है कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इंडिया टीवी और पीपुल्स पल्स के आंकड़े

इंडिया टीवी के पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें तो बीजेपी को 19-29 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं पीपुल्स पल्स के सर्वे ने कांग्रेस को 49-61 तो बीजेपी की 20-32 सीटों पर बढ़त दिखाई है।

न्यूज24-चाणक्य में कांग्रेस की जीत

ऐसे ही न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय बताया जा रहा है। कांग्रेस को 55 से 62 सीटों का अनुमान जताया गया है। जबकि बीजेपी को 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+