हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: BJP बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी देने लगी तो कांग्रेस ने बनाई 'भर्ती रोको गैंग'

Bharti Roko Gang Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के पांच दिन बाद खबर आई कि चुनाव आयोग ने हरियाणा में चल रही सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। चुनाव आयोग का यह फैसला कांग्रेस की 'भर्ती रोको गैंग' की कोशिशों का नतीजा था।

10 साल में डेढ़ लाख को सरकारी नौकरी

दरअसल, हरियाणा में बीते 10 साल से भाजपा सरकार है। अब जीत की हैट्रिक बनाने के मकसद से भाजपा साल 2024 के चुनाव मैदान में है। भाजपा ने साल 2014 से 2024 तक के कार्यकाल में प्रदेश के 1 लाख 50 बेरोजगारों का सरकारी नौकरी दी है।

Haryana Assembly Elections 2024

बिना पर्ची, बिना खर्ची

खास बात यह है कि एक दशक में भाजपा हरियाणा में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लेकर आई। बिना पर्ची, बिना खर्ची इस बात की एक बानगी है। पर्ची-खर्ची सिस्टम का खात्‍मा करने वाली इस व्‍यवथा का मतलब हरियाणा में अब बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के लिए ना किसी सिफारिश की दरकार और ना ही रिश्‍वत देने की।

कांग्रेस ने अटकाई ये भर्तियां

हरियाणा पुलिस कांस्‍टेबल-5600 पद
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा TGT और PTI के विभिन्‍न पद
हरियाणा लोक सेवा आयोग में विभिन्‍न पद

चुनाव बाद जारी होंगे परिणाम

हरियाणा सरकार भाजपा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का हर वादा निभा रही है, मगर कांग्रेस की वजह से कई नौकरियों के परिणाम में देरी हो रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में आचार संहिता के उल्‍लंघन पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग को शिकायत की थी।

जयराम रमेश की शिकायत पर चुनाव आयोग ने पाया कि भर्ती प्रक्रिया चुनाव की घोषणा से पहले शुरू हुई थी और यह मौजूदा आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार है, जिससे भर्ती को जारी रखा जा सकता है, मगर HSSC और HPSC द्वारा इन भर्तियों के परिणाम हरियाणा विधानसभा चुनाव समाप्‍त होने तक घोषित नहीं किए जाने चाहिए।

Haryana Assembly Elections 2024

ये भर्तियां भी अटक गईं

कांग्रेस की 'भर्ती रोको गैंग' की वजह से हरियाणा की भाजपा सरकार करीब 24 हजार सरकारी भर्तियों का परिणाम अटक गया है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने राज्‍य सरकार के जरिए केंद्रीय चुनाव आयोग को जानकारी दी कि उसके पास प्रथम व द्वितीय श्रेणी के करीब 1500 पद, तृतीय श्रेणी के ग्रुप 56, 57 के 16 हजार 500 पद और पुलिस विभाग में होने वाली 6000 भर्तियों के परिणाम तैयार हैं। इजाजत मिलने पर अगले चार-पांच दिन में रिज्‍ल्‍ट जारी किया जा सकता है।

Haryana Assembly Elections 2024

मीडिया से बातचीत में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्‍मत सिंह ने चुनाव आचार संहिता की वजह से सरकारी भर्तियों पर किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से इनकार किया, मगर इतना जरूर कहा कि जिन पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उसमें भी पांच से सात हजार पदों के लिए रिजल्‍ट चुनाव की तारीख तक तैयार किए जा सकते हैं। जिन छह हजार सिपाहियों की भर्ती का रिजल्‍ट तैयार हो चुका है, वह हरियाणा में होने वाली सिपाहियों के करीब 12 हजार पदों से अलग है।

कांग्रेस के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

कांग्रेस की 'भर्ती रोको गैंग' के खिलाफ युवाओं का गुस्‍सा फूट पड़ा है। बुधवार को चंडीगढ़ में बड़ी संख्‍या में बेरोजगार सेक्‍टर 7 स्थित कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास को घेरने पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हो गई। भर्तियों को अटकाने की वजह से युवाओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+