हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा के वो दिग्गज नेता, जो बेटा-बेटी के लिए मांग रहे टिकट
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकटों पर मंथन चल रहा है। जल्द ही भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता 'अपनों' के लिए टिकट की कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
हरियाणा भाजपा में कुलदीप बिश्नोई, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर नवीन जिंदल, चौधरी धर्मवीर सिंह ऐसे नेता हैं, जो इस बार के विधानसभा चुनाव में भी अपनों के लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं, भाजपा 2014, 2019 के बाद अब 2024 में भी हरियाणा में कमल खिलाने की तैयारी कर रही है।

कुलदीप बिश्नोई
हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई साल 1998 में कांग्रेस से पहली बार विधायक बने। साल 2002 में कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली।
कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर से भाजपा विधायक है। कुलदीप बिश्नोई बेटे के लिए फिर टिकट मांग रहे हैं। भव्य बिश्नोई की पत्नी आईएएस परी बिश्नोई हैं।
राव इंद्रजीत सिंह
हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से साल 2009 से जीत दर्ज कर रहे राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी आरती राव के टिकट मांग रहे हैं। आरती राव साल 2013 से राजनीति में सक्रिय हैं।
कृष्णपाल गुर्जर
साल 2014 से हरियाणा की फरीदाबाद सीट से सांसद चुने जा रहे कृष्णपाल गुर्जर चाहते हैं कि उनके बेटे देवेंद्र चौधरी को विधानसभा चुनाव में पहली बार टिकट दी जाए। देवेंद्र चौधरी अभी फरीदाबाद नगर निगम में उप महापौर हैं।
नवीन जिंदल
भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल मशहूर उद्योगपति व कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। खुद सावित्री जिंदल हिसार से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। दो बार जीत दर्ज की है। अबकी बार भी टिकट चाह रहीं।
चौधरी धर्मवीर सिंह
साल 2014 से महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह अपने बेटे मोहित चौधरी के लिए टिकट मांग रहे हैं।
किरण चौधरी
किरण चौधरी तोशाम से विधायक रह चुकी है। अब हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार हैं। किरण चौधरी बेटे श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications