Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव में INLD-Halopa ने कर लिया गठबंधन, कौनसी सीटों पर किसे पहुंचाएंगे नुकसान?
Haryana Chunav News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सिरसा की राजनीति में नए समीकरण बने हैं। खबर है कि इनेलो और हलोपा में आज गठबंधन हो गया है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला श्री तारा बाबा कुटिया में पहुंचे और श्री तारा बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद अभय सिंह चौटाला ने गोपाल कांडा से मुलाकात की।
अभय चौटाला ने इस मौके पर गोपाल कांडा के साथ मंच भी सांझा किया। गोपाल कांडा को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान भी किया। वहीं, गोपाल कांडा ने भी सिरसा की पांचों सीटों पर इनेलो को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

अभय चौटाला ने श्री तारा बाबा कुटिया में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक दूसरे को समर्थन करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नया तो अब कांग्रेस सरकार बनाएगी। ना ही भाजपा सरकार बनाएगी। हरियाणा में सिर्फ अब हरियाणा लोकहित पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन सरकार बनाएगी।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा जिला की पांचों सीटें गठबंधन जीतेगा। गोपाल कांडा के पास कांग्रेस और बीजेपी से भी तरह-तरह के ऑफर आ रहे थे, लेकिन गोपाल कांडा ने उनको दरकिनार करते हुए मुझे समर्थन देने का ऐलान किया है।
वहीं, हरियाणा लोकगीत पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला के साथ उनका पुराना रिश्ता है। हालांकि कुछ और लोगों का भी ऑफर उनको मिला था, लेकिन सबको दरकिनार करते हुए उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा जिला की सभी की सभी सीटें गठबंधन जीतेगा।












Click it and Unblock the Notifications