AAP Congress alliance: हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आप, गठबंधन पर क्‍या बोले सुशील गुप्‍ता?

Aam Aadmi Party Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गठबंधन पर जोर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी गठबंधन करके चुनाव लड़ सकते हैं। जननायक जनता पार्टी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी एएसपी व इनेलो ने बसपा से गठबंधन पहले ही कर लिया है।

इधर, आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता कहते हैं कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इसका फैसला आलाकमान लेगा।

AAP Congress alliance News

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हरियाणा की प्रत्‍येक विधानसभा में बैठकें कर रहे हैं।

लगातार चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी बहुमत की सरकार बनाने, व्यवस्था बदलने, भाजपा की अहंकारी और तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ रही है।

आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता कहते हैं, "गठबंधन हाईकमान का मामला है, अगर हाईकमान पूछेगा तो मैं उनके सामने अपनी बात रखूंगा। मेरा साफ मानना ​​है कि आम आदमी पार्टी को 4-5 सीटों (गठबंधन में) पर राजी नहीं होना चाहिए। हमारा ध्यान सभी 90 सीटों पर है। लेकिन एक होने के नाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+