Haryana Election 2024: हरियाणा में मतदान आज, 90 निर्वाचन क्षेत्र, 2 करोड़ वोटर, मैदान में 1031 कैंडिडेट
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। बीजेपी इस बार हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस किसान विरोध और पहलवान विरोध के मुद्दों को लेकर सत्ता विरोधी लहर का दावा कर रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश की सभी 90 सीटों पर कुल मिलाकर 2,03,54,350 मतदाता हैं। मतदान के लिए राज्य भर में कुल चुनाव के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
हरियाणाम में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य भर में सुरक्षा के पुख्त प्रबंध हैं। मतदान केंद्र पर कुल 29,462 पुलिस कर्मी, 21,196 होम गार्ड और 10,403 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को तैनात किया गया है। वोटिंग के दौरान कानून व्यवस्था का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए पूरे राज्य में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की गई है।

90 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,031 कैंडिडेट
हरियाणा में कुल 2,03,54,350 मतदाता हैं, जो आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रदेश में 1,07,75,957 पुरुष, 95,77,926 महिलाएं और 467 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। 90 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव के लिए 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 191 अंतर्राज्यीय तथा 201, प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए हैं। प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 495 स्थानों पर कुल 20 हजार 629 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
जबकि, 3616 मतदान केन्द्रो को संवेदनशील माना गया है तथा 145 मतदान केन्द्रों को वल्नरेबल माना गया है। इन मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 516 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 469 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 32 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है।
मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतर्राज्यीय(इंट्रा स्टेट) तथा अंतरराज्यीय(इंटर स्टेट) सीमाओं तथा जिलों में लगाए गए नाकों पर फूलप्रूफ सीलिंग प्लान लागू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications