हरियाणा इलेक्शन: कांग्रेस-AAP ने गठबंधन के लिए बनाई कमेटी, इस फॉर्मूल पर होगा सीटों का बंटवारा

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दलों के बीच बातचीत का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी की सीटों को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। कांग्रेस ने एएपी और एसपी के बीच सहमति के लिए एक कमेटी गठित की है। इसके साथ में गठबंधन में सबसे बड़े दल ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी तय कर लिया है।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत इंडिया में शामिल अन्य दलों के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और आम आमदी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Raghav Chadha and KC Venugopal

इंडिया गठबंधन के दलों आप और समाजवादी पार्टी से गठबंधन संबंधी बात के लिए कांग्रेस ने अजय माकन,दीपक बाबरिया और भूपिंदर सिंह हुड्डा और राघव चड्ढा को कमेटी के सदस्यों में शामिल किया है। संगठन महासचिव वेणुगोपाल इस बातचीत को सुपरवाईज करेंगे। कांग्रेस आप को 3 से 5 और सपा को 1 सीट ऑफर करेगी।

बैठक में कौन- कौन होगा शामिल
अजय माकन
दीपक बाबरिया
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
के सी वेणुगोल
राघव चड्ढा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+