भ्रष्टाचार पर चला हरियाणा सरकार का चाबुक, 28 अधिकारियों-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Haryana Govt: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। खट्टर सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
हरियारणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य चौकसी ब्यूरो तथा हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 20 स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 28 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को 2,000 रुपये से लेकर 7,00,000 रुपये तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क विभाग के ऑफिशियल एक्स हैंडल डीपीआर हरियाणा की तरफ से इस बाबत जानकारी देते हुए बताया गया कि तीन जांचों में 5 राजपत्रित अधिकारियों व दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने तथा एक जांच में 11 राजपत्रित अधिकारियों, एक कर्मचारी व कुछ अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का सुझाव दिया है।
इसके अलावा, ब्यूरो द्वारा दो विशेष चैकिंग/तकनीकी जांच की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी गई है जिसमें चार राजपत्रित अधिकारियों व दो कर्मचारियों के साथ संबंधित एजेंसियों से 2,34,720 रुपये की रिकवरी करने की सिफारिश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दो साल में औसतन हर दूसरे दिन प्रदेश में एक भ्रष्ट कर्मचारी या अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
आंकड़े बताते हैं कि पुलिस विभाग के 70, राजस्व विभाग के 42 और बिजली विभाग के 29 कर्मचारियों-अधिकारियों को रिश्वत लेने के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में कुल 44 सरकारी विभाग हैं। शेष निगम, बोर्ड और सोसायटी हैं। बता दें कि पिछले दो सालों में यूएलबी 14, खाद्य आपूर्ति 12, स्वास्थ्य 10 के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, एक्साइज 9, मार्केटिंग बोर्ड 7, शिक्षा, जनस्वास्थ्य, परिवहन विभाग 6- 6, जेल, पंचायती राज और सहकारिता 4-4, एचएसवीपी, होम गार्ड, सिंचाई, बागवानी, खनन, खजाना, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, एचएसआईआईडीसी में 3-3 केस पकड़े गए हैं।
इनके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भू अभिलेख, सामाजिक न्याय, श्रम विभाग में 2-2, पशुपालन, वक्फ बोर्ड, रोजगार, खादी, हाउसिंग बोर्ड, उद्योग, एचपीएससी, वन, कौशल निगम, फूड ड्रग्स, मछली पालन और पीडब्ल्यूडी विभाग में 1-1 कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications