Haryana: पहलवानों का समर्थन करना पड़ा भारी, तीन जिला सचिवों पर गिरी गाज

Wrestlers protest: हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ (HAWA) के एक फैसले पर विवाद हो गया है। उसने तीन जिला सचिवों को निलंबित कर दिया।

Brijbhushan

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ (HAWA) ने एक बड़ा फैसला लिया, जहां तीन जिला सचिवों को निलंबित कर दिया गया। वो प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन कर रहे थे, इसे कुश्ती संघ ने नियमों का उल्लंघन बताया है।

HAWA के अध्यक्ष रोहताश सिंह ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि झज्जर के वीरेंद्र सिंह दलाल, हिसार के संजय सिंह मलिक और मेवात के जय भगवान को निलंबित कर दिया गया। रोहताश सिंह के मुताबिक तीनों की दिल्ली वाले प्रदर्शन में कथित संलिप्तता पाई गई थी, जिसे संघ ने अनैतिक माना।

उन्होंने कहा कि तीनों अभी भी प्रदर्शनकारियों के साथ अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं। ये नियमों के खिलाफ है। हालांकि अब HAWA के अंदर इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। कुछ पदाधिकारियों ने इस फैसले को गलत बताया।

मामले में महासचिव राकेश सिंह ने जिला पदाधिकारियों के निलंबन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि HAWA अध्यक्ष के पास उन्हें निलंबित करने की कोई शक्ति नहीं है। इसके अलावा निलंबन के पीछे जो कारण बताए गए, वो गलत और भ्रामक हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
आपको बता दें कि बजरंग पुनिया, विनेश फौगाट समेत कई पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए। साथ ही उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका धरना भी जारी है।

दो एफआईआर दर्ज
वहीं प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। वहां से उनको हल्की राहत मिली। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। साथ ही महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए जा रहे।

खाप का मिला साथ
वहीं प्रदर्शनकारी खिलाड़ियों को खाप का साथ मिल गया है। उन्होंने सरकार को बृजभूषण पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। उसके बाद वो बड़ा आंदोलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+