मानेसर: स्कूल से फिर आई बुरी खबर, बच्ची से अधेड़ शिक्षक की अश्लील हरकत

गुरुग्राम: स्कूल के मैदान में खेल रही बच्ची से अधेड़ शिक्षक ने की गलत हरकत

नई दिल्ली। गुरुग्राम के मानेसर में एक नौ साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ सरकारी स्कूल में शिक्षक ने ही बदतमीजी की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बुधवार शाम का है। शिक्षक ने बच्ची को तब गलत तरीके से छुआ जब वो स्कूल के मैदान में खेल रही थी।

Gurugram girl harassment in manesar school teacher arrested

मानेसर के एक सरकारी में चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची में दूसरे बच्चों को साथ मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान 51 साल का शिक्षक वहां पहुंचा और खेल रही बच्ची को गलत तरीके से छूने लगा। बच्ची ने ये समझ लिया कि टीचर की हरकत सही नहीं है, ऐसे में उसने खुद को उससे छुड़ाया और घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने भी मामले को हलके में ना लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मानेसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी स्कूल में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग टीचर है।

आपको बता दें कि 8 सितंबर को गुरुग्राम में ही रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी स्कूल बस का कंडक्टर ही मुख्य आरोपी है। इस मामले के बाद देशभर में बच्चों की सुरक्षा और शोषण को लेकर सख्त कायदे कानून बनाने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+