गुरुग्राम में जुलाई के पहले हफ्ते में उपलब्ध होगी स्पूतनिक वी, इन पांच सरकारी सेंटरों पर लगेगा टीका
गुरुग्राम, जून 27। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने ये आशंका जताई है कि गुरुग्राम को जुलाई के पहले सप्ताह तक स्पूतनिक वी की कुछ हजार डोज उपलब्ध करा दी जाएंगी।

गुरुग्राम में इन पांच सेंटरों पर लगेगा स्पूतनिक का टीका
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) अभियान के तहत ये डोज दी जाएंगी। वैक्सीन की डोज मिलने के बाद शहर भर में पांच सरकारी सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग जाकर ये टीका लगवा सकते हैं। जिन जगहों पर ये सरकारी सेंटर लगाए जाएंगे वो जगह हैं- सेक्टर 31 में पॉलीक्लिनिक, वजीराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटौदी सिविल अस्पताल, सोहना सिविल अस्पताल और सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल हैं।
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज की टीम ने किया साइट निरीक्षण
NDTV की खबर के मुताबिक, गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, "डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, एक एनजीओ और स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों की एक टीम ने साइट निरीक्षण किया। इस निरीक्षण पर ये टीम यहां की सुविधाओं से संतुष्ट नजर आई तो प्रशासन ये उम्मीद कर रहा है कि सरकार द्वारा संचालित इन सेंटरों पर जुलाई के पहले सप्ताह से स्पूतनिक उपलब्ध हो सकती है।"
दिल्ली के निजी अस्पतालों में करना होगा वैक्सीन का इंतजार
आपको बता दें कि एक तरफ तो गुरुग्राम को स्पूतनिक वी का टीका मिलने जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली अभी वैक्सीन के इंतजार में है। दिल्ली के कई प्राइवेट अस्पतालों में फिर से रूसी वैक्सीन का टीकाकरण टल गया है, क्योंकि दिल्ली तक वैक्सीन पहुंचने में देरी हो गई है। इंद्रप्रस्थ और अपोलो अस्पतालों ने पहले कहा था कि वह 25 जून तक स्पूतनिक का टीका उपलब्ध हो जाएगा, लेकिन वैक्सीन समय पर नहीं पहुंचने की वजह से अब ये बाद में शुरू होगा। अपोलो हॉस्पिटल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, टीकाकरण को लेकर हमारे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications