अब बिना मैसेज के भी खरीदी जाएगी किसानों की फसल, हरियाणा सरकार ने किया नियम में बदलाव

चंडीगढ़। हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू हुई फसल खरीद को लेकर राज्य सरकार ने अब नियमों बदलाव किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में सरकार ने किसानों की सुविधा बढ़ाई है। सरकार ने कहा है कि, अब बिना मैसेज के भी किसान की फसल उसी दिन खरीदी जाएगी और उसका भुगतान भी 72 घंटे के भीतर हो जाएगा। सरकार ने कहा है कि, किसान सरकारी खरीद का लाभ लेने के लिए "मेरी फसल-मेरा ब्योरा" पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। "मेरी फसल-मेरा ब्योरा" में दर्ज किसान की फसल बिना मैसेज के भी खरीदी जाएगी। उसकी फसल उसी दिन खरीदी जा सकेगी।

Haryana govt Changes rules of Wheat procurement, now farmers wheat crops will be purchased without any message

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि, अधिकारी मंडी में बिना मैसेज के भी किसानों को गेट पास मुहैया करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि, किसानों की फसल की सरकारी खरीद होगी। इसके लिए "मेरी फसल-मेरा ब्योरा" में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। "मेरी फसल-मेरा ब्योरा" का रजिस्ट्रेशन ‌अभी भी खुला हुआ है। कृषि मंत्री ने कहा कि, गेहूं खरीद का कोई अंतिम टारगेट नहीं है। किसान का दाना-दाना खरीदा जाएगा। 72 घंटे में किसानों को खरीद का पैसा उनके खाते में देंगे।

Haryana govt Changes rules of Wheat procurement, now farmers wheat crops will be purchased without any message

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने यूपीए सरकार की कमियां गिनाते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि, आज कांग्रेस किसान को गुमराह कर रही है। सरकार किसानों को सुविधा देती है और कांग्रेसी परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार के नए कृषि कानून किसानों के लिए काफी लाभकारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+