टॉयलेट से लौट रही छात्रा से स्कूल में टीचर ने पूछे अश्लील सवाल
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 14 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इंद्र सिंह मिले नाम के टीचर ने एक अन्य लड़की के साथ टॉयलेट से वापस आ रही छात्रा को स्कूल के प्लेग्राउंड में रोका था। उसने पहले दूसरी लड़की को वहां से भगा दिया फिर छात्रा से छेड़छाड़ की।
लड़की ने घर जाकर सुनाया हाल
आरोप है कि टीचर ने छात्रा से आपत्तिजनक सवाल भी पूछे। स्कूल से लौटने पर छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications