चुन चुन कर मारेंगे...गोल्डी बराड़ और लॉरेंस पर 'टारगेट किलिंग' का भूत सवार, करवाया एक और मर्डर
Goldy Brar: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई आए दिन अपने दुश्मनों के लिए खतरनाक होता जा रहा है। ताजा जानकारी मिल रही है कि दोनों गैंगस्टर ने मिलकर हरियाणा के सोनीपत में शूटर दीपक मान की हत्या करवा दी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सोनीपत में बड़ी गैंगवार के दौरान गैंगस्टर दीपक मान को गोलियों से भून दिया गया है। उसका शव सोनीपत के गांव हरसाना के खेतों में मिला है।
दीपक मान भी कुख्यात गैंगस्टर
दीपक मान भी कुख्यात शूटर और गैंगस्टर था। दीपक मान पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत दर्जनभर संगीन मामले दर्ज थे। दीपक के शव मिलने की सूचना के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

कौन हैं गोल्डी बराड़?
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) का नाम आया था। पंजाब के फरीदकोट जिले का मूल निवासी गोल्डी बराड़ 1994 में जन्मा है। बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बहुत करीबी है। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदर सिंह है। गोल्डी बराड़ ए प्लस कैटेगरी का गैंगस्टर है। गोल्डी बराड़ पंजाब राज्य में चलाए जा रहे जबरन वसूली के रैकेट का हिस्सा रहा है। गोल्डी बराड़ पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में हाथ होने का भी आरोप है और फरीदपुर कोर्ट ने इसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था। कनाडा का एक गैंगस्टर गोल्डी वर्तमान में कनाडा से बाहर था जब उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। कथित तौर पर पंजाब में एक मॉड्यूल के माध्यम से वहां से काम कर रहा है।
गोल्डी बराड़ कैसे बना गैंगस्टर?
गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ (Goldy Brar) की 11 अक्तूबर 2020 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में एक डिस्को के बाहर मार दिया गया था। गुरलाल बिश्नोई और गोल्डी के काफी करीब था। गोल्डी बराड़ और बिश्नोई के बीच गुरलाल ही मजबूत कड़ी था। गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर फरीदकोट में यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या की साजिश रची। जब कानून प्रवर्तन ने बराड़ को मामले में मुख्य कथित संदिग्ध बताया तो वह कथित तौर पर खुद को बचाने के लिए बीए पास गोल्डी बराड़ स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया और वहीं से अपने सभी ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications