छात्रा ने क्लारूम में किया सुसाइड, सब्जेक्ट चेंज नहीं करने दे रहा था टीचर, भीड़ ने कर दी पिटाई

हरियाणा के रेवाड़ी में 12वीं की एक छात्रा ने सरकारी स्कूल में क्लास रूम के अंदर खुदकुशी कर ली। नाबालिग लड़की को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे जांच के दौरान मृत पाया।

हरियाणा के रेवारी जिले में 12वीं की छात्रा ने क्लासरूम के अंदर ही आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग छात्रा पिछले कुछ दिनों ने तनाव में थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल का टीचर उसे सब्जेक्ट बदलने की अनुमति नहीं दे रहा था। जानकारी के मुताबिक, मामला रेवाड़ी शहर से सटे गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल का है। जहां 17 साल की एक नाबालिग छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। वो शुक्रवार (11 अगस्त) को भी वह स्कूल पढ़ने पहुंची, लेकिन उसने क्लासरूम में ही आत्महत्या कर ली।

छोटी बहन ने लगाए आरोप
मृतक छात्रा की छोटी बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है। उसने स्कूल टीचर पर बहन का सब्जेक्ट ना बदलने के दबाव बनाने का आरोप लगाया। उसने बताया उसकी बहन हिस्ट्री का सब्जेक्ट चेंज करना चाहती थी। लेकिन स्कूल का एक टीचर उस पर सब्जेक्ट चेंज नहीं करने का दबाव बना रहा था। दोपहर में उसे एक टीचर ने बताया कि उसकी बहन खाली क्लास रूम के अंदर फंदे पर लटकी है। जब क्लासरूम में वो पहुंची तो बहन को फंदे लटका देख वो सन्न रह गई। अन्य स्टूडेंट्स की मदद से उसे नीचे उतारा गया।

student commits suicide in Haryana

अस्पताल के बाहर टीचर की पिटाई
छात्रा को स्कूल से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जब स्कूल टीचर अस्पताल पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा सांतवे आसमान पर था। उन्होंने टीचर के साथ जमकर मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से टीचर को निकाला। घटना को लेकर रेवाड़ी की मॉडल टाउन थाना पुलिस चांज कर रही है। वहीं दूसरी ओर स्कूल की टीचर ने बताया कि छात्रा में मिर्गी के दौरे पड़ते थे। जबकि परिजनों ने टीचर पर छात्रा पर मानसिक रूप से दबाव डालने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+