Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ई-चौपाल योजना: हर गांव में अब फ्री WiFi, रोज 30 जीबी डाटा फ्री मिलेगा, काम शुरू

सोनीपत। केंद्र सरकार की ई-चौपाल योजना का फायदा दिल्ली से सटे हरियाणा प्रांत में मिलने लगा है। यहां ग्रामीण इलाकों में अब फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने वाले सिस्टम लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक गांव को रोज 30 जीबी डाटा फ्री में मिलने की बात कही जा रही है। सोनीपत में गांवों के सरकारी भवनों में वायरलेस वाई-फाई सिस्टम लगाने का काम चल भी रहा है।

Free Internet & Wifi facility by ITC e-Choupal model scheme provides In Haryana Village

बता दें कि, केंद्र सरकार की ई-चौपाल योजना के तहत ग्रामीण इलाको में सबसे अधिक प्राथमिकता सरकारी स्कूल, पंचायत भवन, सरपंच आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राशन डिपो, पशु अस्पताल और डाकघर को दी गई है। बहरहाल, सोनीपत में ऐसी जगहों के पांच स्थानों पर वाई-फाई सिस्टम लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, जिला प्रशासन ने स्कूलों में प्राथमिक आधार पर वाई-फाई लगाने के निर्देश दिए। किसी स्कूल में वाई-फाई लगवाने के लिए स्कूल प्रधानाध्यापक को आवेदन संबंधित कंपनी को देना होगा।

Free Internet & Wifi facility by ITC e-Choupal model scheme provides In Haryana Village

केंद्र सरकार की ई-चौपाल योजना का उद्देश्य गांवों में इंटरनेट सेवा की सुविधा उपलब्ध कराना है। जैसा कि, सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन अप्लाई किए जाने पर मिलने लगा है और साथ ही दूसरे काम भी आॅनलाइन होने लगे तो इंटरनेट न होने के कारण ग्रामीण ये लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में जब हाईस्पीड इंटरनेट सेवा घर बैठे मिलेगी सब आसान हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+