हरियाणा: कुमारी शैलजा ने सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से की मुलाकात, साझा किया दुख

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा रविवार को पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची। उन्होंने मूसेवाले के माता-पिता से मुलाकात की।

चंडीगढ़, 05 जून: हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शैलजा रविवार को पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची। उन्होंने मूसेवाले के माता-पिता से मुलाकात की। साथ ही पूरा सहयोग करने की बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, सरदार हरदेव रोशा जी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Recommended Video

    Sidhu Moose Wala के Father ने Chandigarh में की Amit Shah से मुलाकात | वनइंडिया हिंदी | #News
    कुमारी शैलजा

    कुमारी शैलजा ने मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब में मानसा के गांव मूसा पहुंचकर कांग्रेस नेता और मशहूर गायक सरदार शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला जी की हत्या पर दुःख साझा किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    गोली मारकर हत्या

    बता दें कि 29 मई को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने रविवार शाम एक फेसबुक पोस्ट में पंजाबी गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    सिंगर की हत्या में शामिल

    बरार गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह सिंगर की हत्या में शामिल था। बराड़ उर्फ ​​सतिंदर सिंह कई आपराधिक मामलों में शामिल है। फरीदपुर की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के सिलसिले में बराड़ के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+