Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला की JBT मामले में सजा पूरी, अब तिहाड़ जेल से होंगे रिहा

चंडीगढ़। जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) भर्ती घोटाला में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेता ओम प्रकाश चौटाला से जुड़ी बड़ी खबर आई है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया है कि, चौटाला की सजा पूरी हो गई है। अब वे रिहा हो सकते हैं। जेल प्रशासन की तरफ से चौटाला के वकील अमित साहनी को सूचित किया गया है। जिस पर वकील अमित साहनी ने बताया कि कल रात को चौटाला की सजा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि, कुछ कागजी कार्रवाई बची हुई है। जिसके पूरा होते ही आधिकारिक तौर पर रिहाई के आदेश जारी हो जाएंगे।

former CM of Haryana, Om Prakash Chautala will be released from jail, he has completed his sentence

Recommended Video

    JBT Recruitment Scam: Haryana के Former CM Om Prakash Chautala जेल से होंगे रिहा | वनइंडिया हिंदी

    बता दिया जाए कि, घोटाले के मामले में ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल कैद की सजा हुई थी। हालांकि, वे अभी तिहाड़ जेल से बाहर ही हैं। वकील का कहना है कि, उनको अब जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वकील का कहना है कि सजा होने से कल तक सरकारी छूट समेत सभी मिलाकर ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई है। वर्ष 2013 में उन्हें जेबीटी भर्ती घोटाले में ही 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

    1935 को सिरसा में हुआ था जन्म
    ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के विख्यात नेता हैं। वह पांच बार (1970, 1990, 1993, 1996 और 2000) हरियाणा विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। साल 1989 में वह पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद वर्ष 1990, 1991 और 1999 में भी वह मुख्यमंत्री बने। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी, 1935 को सिरसा, हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ था और उनकी शिक्षा-दीक्षा उनके गृहनगर में ही हुई थी। वह पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे हैं। चौधरी देवी लाल ने हरियाणा संघर्ष समिति के संरक्षण में हिस्सा लिया था, जिसका उद्देश्य हरियाणा के लोगों को न्याय दिलवाना और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+