Budget 2024: वित्त मंत्री में बजट भाषण में हरियाणा का नाम तक नहीं लिया, कांग्रेस ने बनाया चुनावी मुद्दा
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश किया। हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन बजट में राज्य का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया। वित्त मंत्री ने संसद में एक घंटा 23 मिनट तक बजट भाषण के 62 पेज पढ़े। लेकिन एक बार भी हरियाणा का नाम तक नहीं लिया। इस मुद्दे को हरियाणा में कांग्रेस ने झपट लिया है। इस पर विभिन्न नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि देश के गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नहीं किया गया है। बस 5 किलो राशन लो और गरीबी में जियो। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि केवल आंध्र प्रदेश और बिहार को लाभ दिया गया है। जबकि हरियाणा को नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हरियाणा को भुला दिया गया तो यहां के लोग भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल को भी भूल जाएंगे।

वहीं सीएम नायब सैनी ने बजट का बचाव करते हुए कहा कि यह बजट गरीब कल्याण और मध्यम वर्ग के विकास के साथ-साथ विकसित भारत की उम्मीदों को भी पूरा करता है। उनके मुताबिक पूरे देश के लिए की गई घोषणाओं से हरियाणा को भी फायदा होगा।
कांग्रेस पार्टी ने इस मौके का फायदा उठाकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। उनका तर्क है कि सीतारमण के 62 पन्नों के बजट भाषण में हरियाणा का कोई जिक्र न होना राज्य के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कांग्रेस का मानना है कि इससे आगामी चुनावों में मतदाताओं पर असर पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश के वित्त मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बजट आपदाओं से नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में मदद करेगा। हालांकि सीएम सुखू ने इस पर अपने राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। पंजाब में किसान आंदोलन के नेता सरवन पंधेर ने कहा कि बजट में किसानों की कर्जमाफी या कृषि-एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है।
भाजपा का कहना है कि बजट घोषणाओं से हरियाणा समेत सभी राज्यों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। उधर कांग्रेस का दावा है कि बजट में हरियाणा की अनदेखी की गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस बीच बजट में हरियाणा को कुछ नहीं मिलने से प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications