साक्षी के सम्मान में कराया कार्यक्रम, सारी महफिल खुद लूट ले गए नेता
मोखरा। नेता जी लोगों के हाथ में माइक हो और वो कम बोले ऐसा बहुत ही कम होता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला साक्षी मलिक के सम्मान में कराए गए कार्यक्रम के दौरान।

हरियाणा के रोहतक स्थित साक्षी मलिक के गांव मोखरा में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम हो रहा था।
लोगों को उम्मीद थी कि उनकी साक्षी दीदी कुछ बोलेंगी लेकिन राज्य सरकार के मंत्रियों से लेकर विधायक तक ने उन्हें कोई मौका ही नहीं दिया।
साक्षी के सम्मान में रखे गए कार्यक्रम के समय के दौरान भारी बारिश हो रही थी। इस बारिश को दरकिनार करते हुए 36 गांवों के करीब 15,000 लोग आए थे।
कार्यक्रम करीब ढाई घंटे चला लेकिन सारा समय नेताओं ने माइक अपने पास ही रखा। साक्षी पूरे समय सिर्फ मुस्कुराई और हाथ हिलाते रहीं।
एक के बाद एक माननीय आते गए और साक्षी के गुणगान की झड़ी लगा दी और उसके बाद पूरा कार्यक्रम एक राजनीतिक मंच बन गया।
मंत्रालय की उपलब्धियों का किया बखान
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों का बखान किया और उसके बाद घोषणा की कि जल्द ही मोखरा में कॉलेज शुरू किया जाएगा जो साक्षी के नाम पर होगा।
इतना सुनते ही मेहाम से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह डांगी माइक की ओर बढ़े और कहा कि गांव में पहले से ही एक महिला महाविद्यालय है जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किया गया था।
इसके बाद शर्मा ने कहा 'तब हम इसको साक्षी मलिक महिला महाविद्यालय नाम करवा देंगे।'
साक्षी बिटिया ने मेरी बात सुनी
इसके बाद इनेलो के अभय सिंह चौटाला में माइक संभाला। उन्होंने कहा कि 'मैं विपक्ष में रहते हुए भी रियो गया। अपने हरियाणा के एथलीट्स की हौसला आफजाई करने। साक्षी बिटिया ने मेरी बात मानी और देखिए आपके सामने मेडल है। मेरी बात अगर साक्षी बिटिया सुने तो अगले ओलंपिक गोल्ड पक्का है।'
इसके बाद कांग्रेस नेता और रोहतक से सांसद दिपेंद्र सिंह हूडा ने कहा कि 'मैं सासंद फंड से 25 लाख साक्षी के नाम एक स्पोर्ट्स फसिलिटी हो इसके लिए ऐलान करता हूं। उम्मीद करता हूं मिनिस्टर जी भी उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाएंगे।'
हम तो साक्षी को सुनने आए थे
कार्यक्रम के दौरान लगातार चले राजनीतिक ड्रामे से वो लोग नाखुश नजर आए जो सिर्फ साक्षी को सुनने आए थे।
खेल रत्न साक्षी मलिक की ये तस्वीर हो रही है VIRAL, क्यों?
जूनियर लेवल रेसलर सुमन ने कहा कि 'मैं मखरौली कलां से यहां आई थी और साी मलिक को सुनना चाहती थी लेकिन नेताओं ने पूरा समय खुद ही बोलते रहे। यह बहुत अविश्वसनीय है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान साक्षी को बोलने का मौक नहीं दिया गया।'
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications