मैसेज कर-करके युवक करता था तंग, मां को बाथरूम में मृत मिली फैशन डिजाइनर
करनाल। हरियाणा में एक फैशन डिजाइनर युवती ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे एक युवक मैसेज कर-करके तंग करता था। युवती के घरवालों को पता चला तो उन्होंने बेटी की मौत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम परनीत कौर था। वह एनआईएफटी चंडीगढ़ काॅलेज में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। लॉकडाउन के चलते वह मार्च में घर आ गई थी और ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। युवती के पिता ने कहा, '29 जून को बेटी सुबह से परेशान दिख रही थी। मेरा बेटा सुबह 11 बजे पानीपत गया हुआ था। मैं भी पानीपत ही जा रहा था। पानीपत पहुंचा तो पत्नी का फोन आया कि बेटी ने बाथरूम में फंदा लगा लिया है, जल्दी आ जाइए।'

परनीत के पिता आगे बोले, 'बेटी की लाश को मेरे बेटे ने बाथरूम के दरवाजे के रोशनदान का शीशा तोड़कर फंदे से उतारा। उसके बाद दरवाजे की चिटकनी खोलकर बाथरूम से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। बेटी के मोबाइल पर वासु चौहान नाम के युवक के मैसेज आते थे। मगर, हमें नहीं पता था कि वो कहां रहता है और कौन है।'
'वासु चौहान के अलावा, उसकी बहन और अन्य परिवार वालों ने हमारी बेटी को इतना तंग किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुई।'
इस प्रकार परनीत के परिजनों ने वासु और उसके परिवार वालों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। परनीत के भाई ने कहा कि, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि, हमने जांच-पड़ताल के लिए मृतका के मोबाइल पर आए मैसेज के स्क्रीनिंग शॉट मांगे हैं। युवती के पिता की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी युवक का मोबाइल बंद आ रहा है, वो शायद फरार हो गया है।'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications