हरियाणा: प्रदर्शनकारियों को लाठियां मारने के विरोध में किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हिसार/रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध करने के लिए जुटने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से खफा किसान संगठन फिर प्रदर्शन में जुटे हैं। कांग्रेस पार्टी और कुछ निर्दलीय नेता भी हरियाणा सरकार व पुलिस के खिलाफ जुबानी मोर्चा खोल रहे हैं। आज रेवाड़ी में ऑल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन की अगुवाई में विभिन्न गांवों में प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सोमवार को भी विरोध दिवस मनाया गया।

farmers union protest against haryana govt over lathicharge

ऑल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन के जिला सचिव रामकुमार निमोठ एवं किसान आंदोलन में सक्रिय कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि, किसानों पर बरसाई गई लाठी और आंसू गैस छोड़ने के विरोध में आवाज बुलंद होगी। किसानों पर लाठीचार्ज घोर निंदनीय है और मौलिक अधिकारों का हनन है। सरकार अपना बर्बर और किसान विरोधी चेहरा उजागर कर चुकी है। राजेंद्र सिंह ने कहा कि, यह किसानों पर हमला था। सरकार की एक सोची-समझी साजिश थी।
इस मर्तबा प्रदर्शन कर रहे लोगों ने "ऑल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन" के पोस्टर हाथों में ले रखे थे। एक पोस्टर पर लिखा था- "मुर्दाबाद मनोहर लाल खट्टर सरकार"।

farmers union protest against haryana govt over lathicharge

हिसार में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
इधर, हिसार में भी सोमवार के दिन किसान सभा ने लघु सचिवालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। धरने की अध्यक्षता बालसमंद तहसील के प्रधान कृष्ण गावड़ व भीम सिंह लाडवा ने की। किसान सभा के प्रांतीय प्रधान फूलसिंह श्योकंद ने कहा कि,किसानों की मांगों को लेकर चाहे सरकार कितने भी जुल्म करे, कानून वापस लेने पड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+