Haryana News: तय समय सीमा में हो किसानों की फसल का भुगतान, किसानों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी: विकास गुप्ता
Haryana News: हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और जिला के प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता ने डीसी प्रशांत पंवार के साथ सोमवार को कैथल अतिरिक्त अनाज मंडी, कलायत मंडी एवं साईलो का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं का उठान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। ताकि मंडियों में जाम जैसी स्थिति न बनें। इस मौके पर उन्होंने मौजूद आढ़तियों एवं किसानों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी।
उन्होंने कहा कि उठान कार्य भी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए अन्यथा संबंधित ट्रांसपोर्टर व अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तय समय सीमा में किसानों की फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। नोडल अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करें और खरीद प्रक्रिया की मोनिटरिंग निरंतर करते रहे।

प्रशासकीय सचिव विकास गुप्ता ने नमी मापक यंत्र से फसल में नमी की मात्रा की भी जांच की। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आढ़तियों को कहा कि वे गेहूं खरीद प्रक्रिया में अपना पूरा सहयोग दें। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामाना न करना पड़े। साईलो के दौरे दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था की जाए। ताकि किसानों को ज्यादा देर तक लाईन में नहीं खड़ा होना पड़े।











Click it and Unblock the Notifications